A to E Beawar News Latest

पहले दिन 13 लोगों ने लिए नामांकन पत्र

पहले दिन 13 लोगों ने लिए नामांकन पत्र

ब्यावर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के इच्छुक 13 दावेदारों ने पहले दिन नामांकन पत्र खरीदे। इनमें कांग्रेसी पदाधिकारियों का आंकड़ा ज्यादा रहा।

चुनाव आयोग की ओर से नामांकन पत्र भरने के लिए 12 नवंबर की तारीख तय की गई थी। इसके एक दिन पहले ही भाजपा की ओर से अपने पत्ते खोलते हुए पूर्व विधायक शंकरसिंह रावत को ही अपना प्रत्याशी घोषित किया गया। सोमवार को नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही नामांकन लेने वाले पहुंचने लगे। तीन बजे तक यह आंकड़ा 13 तक पहुंच गया।

ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं नामांकन पत्र : रिटर्निंग अधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि विधानसभा सीट ब्यावर से चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्ति उपखंड कार्यालय में पहुंचकर नियत समय पर नाम निर्देशन पत्र निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन भी यह फार्म उपलब्ध है।

इन्होंने लिए नामांकन पत्र : सत्यप्रकाश साहू उर्फ पिंटू साहू, डॉ. सुगनचंद जैन, सुरेश चौहान, डॉ. राजीव जैन, अर्पित टाक, मनजीत सिंह हुडा, जयप्रकाश माली, मोहनसिंह चौहान, दिनेश शर्मा, राजेश शर्मा, बालकिशन गोठवाल, विजय कुमार कुमावत और सुनील पाखरोट की ओर से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए।

News Source

Related posts

असु चंड मेले पर गूंजा आयोलाल-झूलेलाल

Beawar Plus

खजाने में तनख्वाह चुकाने का भी नहीं पैसा, लेकिन फिर भी करोड़ों की खरीद का सपना

Beawar Plus

एसएमसी व एसडीएमसी प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Beawar Plus