A to E Beawar News Latest

एसडीएम ने ली बादशाह मेला व्यवस्था संबंधी बैठक

उपखण्ड अधिकारी जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम को उपखंड कार्यालय में ऐतिहासिक बादशाह मेले की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित हुई। 

एसडीओ संधू ने कहा कि ऐतिहासिक बादशाह का मेला ब्यावर शहर ही नहीं अपितु दूरदराज के पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केन्द्र रहा है। 

इस मौके पर उन्होंने श्री बादशाह मेला समिति एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बादशह मेले का आयोजन ब्यावर की स्थापना के समय से किया जा रहा है जिसमें सभी धर्म, जाति व वर्ग के लोग उत्साह व उमंग से भाग लेते हैं। इसमें एक ट्रक पर बादशाह तथा सवारी के आगे बीरबल नृत्य करता हुआ चलता है। बादशाह की सवारी के मार्ग में सिर्फ लाल गुलाल का ही प्रयोग किया जाता है। बादशाह से गुलाल की खर्ची प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। 

बैठक में सदर थाना प्रभारी शमशेर खान ने बताया कि बादशाह मेले के दौरान कानून व्यवस्था के मद्देनजऱ 100 पुलिसकर्मियों का जाब्ता एवं 15 लेडी कांस्टेबल की आवश्यकता रहती है। इस सम्बन्ध में कानून व्यवस्था की विस्तारपूर्वक समीक्षा करने के लिए विभागीय अधिकारियों को उपखण्ड अधिकारी ने निर्देश प्रदान किए। 

बीएसएनएल के अधिकारी ने बताया कि सवारी के मार्ग से बीएसएनएल के तारों को व्यवस्थित करवा लिया जाएगा, साथ ही दो व्यक्ति मेले में साथ मौजूद रहेंगे। एवीवीएनएल के अधिकारी ने बताया कि मेले के दौरान सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, साथ ही 3 लोगों की टीम विद्युत तारों से संबंधित समस्या के निस्तारण के लिए साथ रहेगी। आयोजन समिति के द्वारा व्यवस्थाएं आदर्श चुनाव आचार संहिता के अनुसार की जाएगी। 

News Source

Related posts

अब भामाशाह की मदद से हाेगा राेडवेज बस स्टैंड का कायाकल्प

Beawar Plus

Milan Automobiles Beawar

Rakesh Jain

ना गंदगी करेंगे और ना किसी को करने देंगे

Beawar Plus